उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर ने कहा, अखिलेश दंगा करते थे, हम दंगल कर रहे हैं

बागपत। समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षियों को दंगे की जगह दंगल का आयोजन रास नहीं आ रहा है। बड़ौत में शनिवार को आयोजित दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। आख़िरी कुश्ती 11 लाख रूपये ईनाम की पृथ्वी राज पाटिल महाराष्ट्र कैसरी और साहिल हरियाणा कैसरी के बीच करीब आधे घंटे तक चली जो बराबरी पर रही। दोनों को आधा-आधा ईनाम दिया गया। इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दशा में कोई काम नहीं किया। अब जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद खेल स्पर्धा करा रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सांसद अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें बुराई क्या है। उन्होने कहा “ अखिलेश जी आप प्रदेश में दंगा कराते थे, हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनको सोचना चाहिए कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निकलती हैं। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है तो वे पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाती है।” दंगल में एक लाख रूपये ईनाम की कुश्ती अतुल रोहतक और सोमबीर सोनीपत के बीच हुई । ये भी बराबरी पर रही। साथ ही दो कुश्ती 51-51 हजार की हुई जो कि पहलवान सचिन खरखोदा और आर्यन सोनीपत के साथ हुई जो बराबरी पर छूटी। रामवीर दिल्ली निवासी एवं करण सिंह रोहतक निवासी के बीच भी कुश्ती हुई जो की बराबरी पर छूटी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *