उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया जोरदार प्रचार

बिहार। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में चुनावी मोर्चा संभालते हुए सहरसा में बीजेपी उम्मीदवार आलोक रंजन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने पटना के दानापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के नामांकन में भी शिरकत की।

सभा में योगी आदित्यनाथ ने RJD-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने बिहार में सिर्फ परिवार कल्याण किया, जबकि उनके नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने विकास की नई गति दी। उन्होंने पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध पर चर्चा करते हुए जनता को “जंगलराज” की याद दिलाई।

योगी ने कहा कि यूपी में माफिया पर सख्ती की गई और उनकी संपत्ति जब्त कर गरीबों के लिए आवास बनाए गए। उन्होंने बिहार में चल रही “विकास बनाम बुर्का” बहस पर भी तंज कसा और आरोप लगाया कि विपक्षी दल विकास को रोकने के लिए धर्म और आस्था के मुद्दों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के राम-जानकी जैसी साझा विरासत का जिक्र करते हुए दोनों राज्यों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत बताया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास की गति और समृद्धि को बनाए रखेगी।

सभा में उन्होंने यह भी कहा कि RJD-कांग्रेस बाहरी घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार देने की कोशिश कर रही है और ये गठबंधन राम मंदिर विरोधी रही है। उन्होंने अयोध्या में बने रामलला मंदिर का हवाला देते हुए बिहार में भी माता जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण की बात कही।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading