वाराणसी कैंट स्टेशन पर लगेगा नंदी का स्टैच्यू

  • जाना 80 हजार से 1 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं बाबा विश्वनाथ के दर्शन को
  • रेलवे बोर्ड ने स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के दिए थे निर्देश
  • भविष्य में नंदी स्टैच्यू को बनाया जाएगा सेल्फी पॉइंट और काशी की पहचान

वाराणसी।  बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचने वाले यात्रियों को अब कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरते ही धार्मिक अनुभूति होगी। राज्य सरकार की पहल पर रेलवे कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नंदी भगवान की प्रतिमा स्थापित करने जा रहा है। यह प्रतिमा स्टेशन भवन में लगी घड़ी के ठीक नीचे लगाई जाएगी।

स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 80 हजार से 1 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी आते हैं। ऐसे में यात्रियों को शहर के धार्मिक स्वरूप से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य शनिवार से शुरू हो चुका है और 10 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने हाल ही में स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया की सुंदरता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में लगभग 7 फीट लंबा और 4 फीट ऊंचा नंदी का स्टैच्यू लगाया जा रहा है, जो आने वाले समय में यात्रियों के लिए एक आकर्षक केंद्र बनेगा।

स्टेशन डायरेक्टर ने यह भी बताया कि रेलवे परिसर से ही प्रस्तावित रोप-वे परियोजना का मुख्य स्टेशन बनाया गया है। भविष्य में जब श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी, तब यह नंदी की प्रतिमा एक सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित होकर काशी आने की एक पहचान बन सकती है।

ये भी पढ़ें-खराब मौसम के कारण दुबई-दिल्ली फ्लाइट समेत चार उड़ानें वाराणसी डायवर्ट

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading