मड़ियांव में दो पक्षों में बवाल- युवक को पीटकर बेहोश किया, वीडियो वायरल

  • मड़ियांव में दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट
  • सिर पर वार से युवक बेहोश होकर गिरा
  • वायरल वीडियो में दिखी बर्बरता

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला चौकी इलाके में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को सिर पर वार कर बेहोश कर दिया गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 10-15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डंडे-ईंटों से हमला, एक युवक बेहोश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट में ईंट-पत्थर व डंडे चलने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को किसी ने सिर पर वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर गया। गिरने के बाद भी हमलावर युवक उस पर हमला करते रहे। बाद में घायल युवक को उसके साथी किसी तरह उठाकर वहां से ले गए।

वीडियो में दिखी बर्बरता

  • दोनों पक्षों के युवक हाथों में डंडे लिए भिड़ते नजर आ रहे हैं।

  • सिर पर वार के बाद युवक वहीं गिर पड़ा, लेकिन उस पर हमला जारी रहा।

  • घायल युवक को उठाकर साथी मौके से ले गए।

  • मारपीट के बाद हमलावर भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की जांच

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर मिल चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading