
विनेश फोगाट ने चुना नकद इनाम, सरकार ने दी थी तीन विकल्पों की छूट
ओलिंपिक में चूकीं, लेकिन सरकार ने दिया सम्मान
विवाद के बाद मिला कैश अवॉर्ड, खेल मंत्री ने की पुष्टि
जींद। हरियाणा सरकार की तरफ से दिए गए तीन विकल्पों—सरकारी नौकरी, HSVP प्लॉट या ₹4 करोड़ नकद—में से रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कैश अवॉर्ड को चुना है। खेल विभाग को उनका सहमति पत्र मिल चुका है और प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश बिना मेडल के लौटी थीं, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के चलते सरकार ने उन्हें सिल्वर मेडलिस्ट जैसा सम्मान देने की घोषणा की थी। जब महीनों बाद कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने बजट सत्र में सरकार पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया था।
इसके बाद कैबिनेट मीटिंग में उन्हें विकल्प दिए गए थे, जिसमें से उन्होंने अब नकद राशि लेना तय किया है।
विनेश ओलिंपिक के बाद कुश्ती से संन्यास लेकर कांग्रेस में शामिल हुईं और विधायक बनीं।








