विनोद दुआ को ICU में कराया गया भर्ती, बेटी मलाइका ने कहा- हालत गंभीर

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विनोद दुआ की बेटी और कॉमेडियन मलाइका दुआ ने सोमवार को कहा कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है। इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसमें उनकी पत्नी की जान भी चली गई थी।

मलाइका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के बीमार होने की जानकारी देते हुए लिखा ‘मेरे पापा की हालत काफी गंभीर है और वह आईसीयू में हैं। अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने एक असाधारण जीवन जिया है और हमें भी वही दिया है। वह किसी तकलीफ के हकदार नहीं हैं। उन्हें बेहद प्यार और सम्मान दिया जाता है और मैं आप सभी से प्रार्थना करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।’

67 साल के विनोद दुआ एक मीडिया में एक जाना पहचाना नाम है। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के लिए भी काम दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से ही विनोद दुआ की सेहत में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *