40 से अधिक धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए विवेक मौर्य

अम्बेडकरनगर | भारतीय जनता पार्टी के नेता और नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की।
वे 29 और 30 सितम्बर की रातों में क्षेत्र के 40 से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल, रामलीला मंचन और जागरण कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

स्थानीय आयोजनों में दी सहभागिता, श्रद्धालुओं का मिला व्यापक समर्थन
विवेक मौर्य की उपस्थिति ने न केवल आयोजकों को बल प्रदान किया, बल्कि क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित करने का अवसर भी दिया।
उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा स्थापित आकर्षक पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन किया और रामलीला मंचन के दौरान धार्मिक महत्व पर भी संक्षिप्त विचार रखे।

जन संवाद के माध्यम से लोगों की सुनीं समस्याएं
धार्मिक आयोजनों के इतर, विवेक मौर्य ने मौके पर उपस्थित आम नागरिकों से सीधा संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
जनता द्वारा सड़क, बिजली, जलनिकासी जैसी स्थानीय समस्याएं भी साझा की गईं, जिन्हें लेकर उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

सांस्कृतिक आयोजनों को बताया लोक परंपरा की धरोहर
विवेक मौर्य ने कहा कि दुर्गा पूजा, रामलीला और जागरण जैसे आयोजन केवल धार्मिक गतिविधियां नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भक्ति, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश जाता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading