रुकुनपुर कासिमपुर में पानी की किल्लत

  • रुकुनपुर कासिमपुर के डिहवा पुरवा में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
  • प्राइमरी पाठशाला के पास पाइप लाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित
  • ग्रामीणों की एकमात्र पानी की सप्लाई प्रभावित, सैकड़ों परिवार परेशान

अंबेडकरनगर। रुकुनपुर कासिमपुर के डिहवा पुरवा में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। प्राइमरी पाठशाला के पास पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से सप्लाई बाधित है। यह पाइप लाइन ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का एकमात्र स्रोत है, ऐसे में शहिद, सोहराब, करमराज, सफी, परवेज और जावेद सहित सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण इसरार ने जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विभाग के जूनियर इंजीनियर ने निरीक्षण कर मरम्मत का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन सुधारने में 3-4 दिन का समय लगेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके। विभाग ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading