आगरा में मौसम ने ली करवट- बादलों की चादर और ठंडी हवाओं से राहत

  • गुरुवार सुबह से सूरज बादलों में छिपा रहा, चलती रहीं ठंडी हवाएं

  • न्यूनतम तापमान में इजाफा, दिन का पारा 42 डिग्री के करीब

  • 10-11 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना, 13 अप्रैल से फिर लौटेगी गर्मी

आगरा। गर्मी से झुलस रहे आगरा में गुरुवार को मौसम ने कुछ राहत जरूर दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम में यह बदलाव कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए सुकून भरा रहा।

गुरुवार तड़के आई तेज आंधी के बाद से शहर में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सूरज दिनभर बादलों की ओट में छिपा रहा, जिससे तपती धूप से लोगों को फौरी राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो 10 और 11 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इन दो दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका जताई गई है। वहीं 12 अप्रैल को भी आसमान में बादल रहने के संकेत हैं, लेकिन 13 अप्रैल से गर्मी दोबारा जोर पकड़ सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि बुधवार की तुलना में 2.7 डिग्री अधिक है। लगातार गर्म हो रही रातों के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान बीते दिनों 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन में धूप बेहद तीखी महसूस होने लगी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading