क्या है ब्राह्मण संस्था ब्रज क्षेत्र की भूमिका इस भव्य आयोजन में?

  • धनौली से अर्जुन नगर तक भक्ति में डूबी रही शोभायात्रा की राह
  • झांकियों और जयकारों के साथ परशुराम जयंती का हुआ भव्य उत्सव
  • परशुराम स्वरूप में रथ पर विराजे अमित नारायण द्विवेदी बने आकर्षण का केंद्र

आगरा। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय ब्राह्मण संस्था ब्रज क्षेत्र के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा जगनेर मार्ग स्थित धनौली गांव के श्रीराम मंदिर से आरंभ हुई, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम के स्वरूप में अमित नारायण द्विवेदी रथ पर विराजमान थे। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह सरबत और प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। बैंड-बाजों की धुन पर भक्तजन झूमते हुए जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

शोभायात्रा में श्रीगणेश, श्रीहनुमान, अयोध्या मंदिर, शेरावाली माता, श्रीराधाकृष्ण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा नरीपुरा, खेरिया मोड़, सोना नगर होते हुए अर्जुन नगर स्थित मिलन वाटिका पहुंची, जहां भगवान परशुराम की आरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजकुमार गुप्ता एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कैलाश चंद समाधिया की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा शैलेन्द्र उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा, हरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोभायात्रा में सहभागिता की।

पूरे वातावरण में “जय परशुराम” और “सनातन धर्म की जय” के उद्घोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओं का विधिवत स्वागत एवं सत्कार किया गया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading