कौन हैं वे छः आरोपी जिनपर दर्ज हुआ है हत्या का मुकदमा?

  • शादी की खुशियां बदलीं मातम में, रातोंरात उजड़ गया परिवार
  • बोले मृतक के भाई – “सुबह साथ लौटने को कहा था, अब लाश आई”
  • अपहरण के बाद दरिंदगी की सारी हदें पार, पुलिस भी सन्न

अम्बेडकरनगर। एक शादी समारोह में हुए मामूली विवाद ने एक ग्रामीण की जान ले ली। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव के 40 वर्षीय संजय यादव उर्फ तेगा को शुक्रवार देर रात दबंगों ने अपहरण कर बेरहमी से पीटा और मरणासन्न अवस्था में निर्वस्त्र छोड़ दिया। शनिवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

देर रात अपहरण, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

पुलिस के अनुसार, संजय यादव शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ सम्मनपुर क्षेत्र के बरियावन स्थित एक मैरिज हॉल में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। करीब 12:30 बजे उनके अचानक लापता होने पर परिजनों को पता चला कि कुछ युवक उन्हें जबरन उठा ले गए हैं। लगभग ढाई बजे रात उन्हें भोजपुर जाने वाले रास्ते पर निर्वस्त्र और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा पाया गया। डायल-112 की टीम और परिजनों ने उन्हें सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुप्तांग पर वार, हाथ-पैर तोड़ डाले, क्रूरता की सारी हदें पार

मृतक के शरीर पर जघन्य अत्याचार के निशान थे। उनके दोनों हाथ-पैर टूटे हुए थे, गुप्तांग पर भी वार किया गया था और पूरा शरीर खून से लथपथ था। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने क्रूरता की सभी सीमाएं पार कर दीं।

पुरानी रंजिश थी वजह, मृतक ने खुद बताए थे हमलावरों के नाम

मृतक की पत्नी निशा यादव ने बताया कि 6 मई को गांव के त्रिभुवन यादव की बेटी की शादी में आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान संजय का अनुराग यादव उर्फ राज और उसके पिता सजीवन यादव से विवाद हुआ था। तब मामला सुलह हो गया था, लेकिन माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते अनुराग और उसके साथियों ने संजय को निशाना बनाया।

घटना के बाद घायल संजय ने होश में आते ही डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगी थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनका वीडियो बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने हमलावरों के नाम साफ-साफ बताए थे। यह बयान अब जांच में अहम सबूत बन सकता है।

परिवार में मातम, पत्नी-बच्चों का बुरा हाल

संजय यादव खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी नेहा और दो बच्चे हैं। उनके छोटे भाई पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने संजय को साथ चलने को कहा था, लेकिन संजय ने सुबह पूरे परिवार के साथ लौटने की बात कही थी। अब उनकी मौत ने परिवार को तबाह कर दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि “मृतक की आपसी विवाद के चलते हत्या हुई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है, सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading