क्यूं अडाणी टोटल गैस के मुनाफे में गिरावट आई- जबकि आय में वृद्धि हुई?

  • अडाणी टोटल गैस की चौथी तिमाही में 15% वृद्धि, फिर भी मुनाफे में कमी क्यों?
  • अडाणी टोटल गैस के परिणाम: ऑपरेशनल रेवेन्यू में वृद्धि, नेट प्रॉफिट में गिरावट
  • अडाणी टोटल गैस का डिविडेंड: शेयरधारकों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की प्रमुख गैस वितरण कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने अपनी चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने जनवरी से मार्च के बीच कुल 1,462 करोड़ रुपए की इनकम प्राप्त की, जो कि पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 155 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 8% कम है।

ऑपरेशनल रेवेन्यू में वृद्धि, लेकिन मुनाफे में गिरावट- कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 7,453 करोड़ रुपए रहा, जबकि तिमाही खर्च 1,264 करोड़ रुपए और टैक्स 49.08 करोड़ रुपए रहा। चौथी तिमाही के परिणामों से साफ है कि अडाणी टोटल गैस की कुल आय में वृद्धि तो हुई है, लेकिन मुनाफे में कमी आई है।

सालाना आधार पर आंकड़े

ऑपरेशनल रेवेन्यू: ₹1,453 करोड़ (पिछले साल ₹1,258 करोड़, 15.5% वृद्धि)

टोटल इनकम: ₹1,462 करोड़ (पिछले साल ₹1,273 करोड़, 14.8% वृद्धि)

नेट प्रॉफिट: ₹155 करोड़ (पिछले साल ₹168 करोड़, 8% गिरावट)

तिमाही आधार पर आंकड़े

ऑपरेशनल रेवेन्यू: ₹1,453 करोड़ (अक्टूबर-दिसंबर ₹1,401 करोड़, 3.7% वृद्धि)

नेट प्रॉफिट: ₹155 करोड़ (अक्टूबर-दिसंबर ₹142 करोड़, 9.15% वृद्धि)

शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा
अडाणी टोटल गैस ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 25 पैसे का डिविडेंड (लाभांश) देने की घोषणा की है, जो कि तिमाही के नतीजों से जुड़ी एक सकारात्मक खबर है।

मार्केट परफॉर्मेंस- हालांकि कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 33% गिरा है, लेकिन आज कंपनी के शेयर में 3% की तेजी आई है और यह 617.75 रुपए पर बंद हुआ।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading