क्यों सराहनीय है थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह की अगुवाई?

  • त्वरित छानबीन के बाद बरामद हुई नाबालिग
  • अपहृत छात्रा की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष की पहल
  • CCTV फुटेज से खुला अपराधी का सिलसिला

अम्बेडकरनगर।  बसखारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण हुआ, जिसे पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका भाई फरार हो गया है।

घटना की जानकारी

प्रदीप सोनी, निवासी कस्बा बसखारी, ने बताया कि उनकी बेटी शेजल सोनी (14) गुरुवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से छानबीन की। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बसखारी से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, आरोपी सज्जन सिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। सज्जन सिंह के भाई मुन्ना उर्फ मुनऊ यादव ने भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

कानूनी कार्रवाई

बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मामले में थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, महिला हेड कांस्टेबल वंदना सरोज, कांस्टेबल कुशलपाल सिंह और कांस्टेबल सौरभ यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading