क्या अमेरिका की मध्यस्थता से भारत-पाक तनाव कम हो पाएगा?

  • अमेरिका की मध्यस्थता से बनी शांति, लेकिन कितनी देर टिकेगी?
  • शहबाज शरीफ ने फिर दोहराया झूठ, भारत पर लगाया हमला करने का आरोप
  • पाकिस्तान की फौज को सलामी देने वाले बयान ने भड़काई बयानबाजी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे भारतीय समयानुसार एक बार फिर भारत पर हमला करने का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत ने पहले पाकिस्तान पर हमला किया और इसके चलते संघर्ष शुरू हुआ। शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को संघर्ष रुकवाने में मध्यस्थता के लिए धन्यवाद दिया और भारत के खिलाफ साथ देने के लिए चीन, सऊदी अरब और तुर्किए का आभार जताया।

इस बयान से कुछ ही घंटों पहले भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बाबत कहा, “यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से हमले रोकने को राजी हो गए हैं। यह समझदारी भरा फैसला है और मैं दोनों देशों को बधाई देता हूं।”

शहबाज शरीफ का उग्र भाषण: ‘जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे’

सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटे बाद शहबाज शरीफ का उकसावे वाला बयान सामने आया। उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर और सैनिकों को सलाम करते हुए कहा:

  • हम दुश्मन पर भारी पड़े हैं और इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे।
  • हम लश्कर बनकर दुश्मन का सामना करेंगे, सेना सच्चाई के लिए लड़ रही है।
  • भारत की ओर से जो एकतरफा फैसले लिए जा रहे हैं, वे हकीकत नहीं बदल सकते।
  • पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित रहा है। हमने 90 हजार नागरिक गंवाए और 152 अरब डॉलर का नुकसान उठाया।
  • पहलगाम हमले की आड़ में भारत का हमला बेबुनियाद है। पाकिस्तान ने जांच की पेशकश की थी।
  • हमारी वायुसेना ने सरहद के भीतर रहते हुए दुश्मन के जहाजों को गिराया है। दुश्मनों ने निहत्थों पर हमला किया और हमारे 26 मासूम नागरिक शहीद हुए, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

सीजफायर के 3 घंटे बाद फिर हमलावर हुआ पाकिस्तान

शाम 6 बजे भारत के विदेश मंत्रालय ने सीजफायर की पुष्टि की थी, लेकिन पाकिस्तान ने महज 3 घंटे बाद भारत के कई शहरों पर गोलाबारी और ड्रोन अटैक शुरू कर दिए। हमलों के चलते कई इलाकों में ब्लैकआउट करना पड़ा। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में भारतीय ड्रोन देखा गया जिसे उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

चीन का पाकिस्तान को समर्थन

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत में कहा कि चीन हर परिस्थिति में पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में उसके साथ खड़ा रहेगा।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading