क्या कोहली का संन्यास भारतीय क्रिकेट का टर्निंग पॉइंट बनेगा?

  • विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास – क्या ये उनका अंतिम फैसला होगा?
  • BCCI की रणनीति: कोहली को कैसे मनाया जाएगा?
  • रोहित के बाद कोहली भी बाहर? टेस्ट टीम को लगेगा बड़ा झटका

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के एलान के बाद अब खबरें आ रही हैं कि कोहली ने भी लंबे प्रारूप को अलविदा कहने का मन बना लिया है।  कोहली ने इस फैसले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दे दी है, हालांकि बोर्ड इस फैसले को बदलवाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

BCCI की कोहली से बातचीत की तैयारी

BCCI कोहली को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मनाने में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन से पहले बोर्ड कोहली से सीधी बातचीत करने वाला है। यह मीटिंग टीम सिलेक्शन से पहले होगी, जो संभवतः 23 मई को हो सकती है।

बोर्ड का मानना है कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी की टीम में मौजूदगी बेहद अहम होगी। ऐसे में बीसीसीआई को उम्मीद है कि कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

पहले भी बदले गए हैं खिलाड़ियों के फैसले

BCCI इससे पहले भी खिलाड़ियों को उनके फैसले से पीछे हटाने में सफल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से पहले भी बोर्ड के साथ उनकी लंबी बातचीत हुई थी। कुछ ऐसा ही प्रयास अब विराट कोहली के मामले में भी किया जा रहा है।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading