क्या रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे? जानें इसके पीछे की वजह

  • इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की शॉर्टलिस्ट जारी
  • रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे पर अभी भी संदेह
  • रजत पाटीदार और करुण नायर का भारत ‘ए’ में चयन संभावना

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की शॉर्टलिस्ट हो गई है। बीसीसीआई द्वारा 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है, हालांकि उनके इंग्लैंड दौरे पर जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरा पक्का?

रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे पर जाने की संभावनाएं अब भी बनी हुई हैं, हालांकि उनके चयन को लेकर विभिन्न अटकलें सामने आ रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को लगता है कि टेस्ट सीरीज के दौरान एक मजबूत कप्तान की जरूरत होगी, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान देखा गया था। हालांकि, मई के दूसरे सप्ताह तक टीम की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मध्यक्रम में बदलाव की संभावना

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई नंबर-5 और 6 के बल्लेबाजी क्रम के लिए रजत पाटीदार और करुण नायर के नाम पर विचार कर सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों को भारत ‘ए’ सीरीज में मौका दिया जा सकता है, जो 25 मई के बाद शुरू होगी, जब आईपीएल समाप्त हो जाएगा। इस सीरीज के दौरान इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाएगा।

अय्यर और अक्षर पटेल को नहीं मिली जगह

सामने आई शॉर्टलिस्ट में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल का नाम शामिल नहीं है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, अय्यर को पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में उनके खराब प्रदर्शन के बाद बाहर किया गया था।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading