सीएम आवास के पास महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

  • सीएम आवास के पास महिला ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ
  • आग लगाने से पहले आत्मदाह निरोधी दस्ते ने रोका
  • महिला की पहचान सुमित्रा कौर के रूप में हुई

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था और आग लगाने ही वाली थी कि उसे रोक लिया गया।

पीलीभीत जिले के हजारा कस्बे की रहने वाली सुमित्रा कौर नाम की यह महिला एक डिजिटल पोर्टल में पत्रकार हैं। वह अपने भाई के साथ गौतमपल्ली स्थित सीएम आवास के पास पहुंचीं थीं। वहां उन्होंने पुलिस के रवैये से परेशान होकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि सुमित्रा कौर ने पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाया।

मेडिकल के लिए भेजा गया, होगी पूछताछ
महिला को मौके से सुरक्षित निकालकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पीलीभीत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई है और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला से पूछताछ की जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading