
- मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया
- ज्ञान स्मारक महिला महाविद्यालय और हुबराज जायसवाल डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
- छात्राओं को सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर जागरूक किया गया
हजपुरा/बरियावन। शासन की मंशा और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कुशल निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्राओं को सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
ज्ञान स्मारक महिला महाविद्यालय व हुबराज जायसवाल डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन
ज्ञान स्मारक महिला महाविद्यालय, अलमापुर अमरतल हजपुरा तथा हुबराज जायसवाल डिग्री कॉलेज, बरियावन में हुए कार्यक्रमों में छात्राओं की भारी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान मिशन शक्ति अभियान की मूल भावना को साझा करते हुए महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी, बताया गया प्रयोग का तरीका
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन और महिला-सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
छात्राओं को इन नंबरों के प्रयोग का तरीका विस्तार से समझाया गया और यह भी बताया गया कि संकट की स्थिति में तत्काल इन सेवाओं का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।
जागरूकता अभियान में छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार ये योजनाएं महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रही हैं।








