मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण हेतु चल रही प्रमुख योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों और बाजारों में चौपालें लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

महिला हेल्पलाइन और योजनाओं की दी गई जानकारी

सभी थानों की महिला पुलिस टीमों ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 102 और 108 जैसी जरूरी सेवाओं की जानकारी लोगों को दी। साथ ही पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कटका थाने की टीम ने रतना डिहवा में की पहल

थाना कटका पुलिस टीम ने ग्राम रतना डिहवा में महिला चौपाल का आयोजन कर नारी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें आवश्यक आपातकालीन नंबरों से अवगत कराया गया।

हाजी सुलेमान इंटर कॉलेज और कस्तूरबा विद्यालय में पहुंची बेवाना पुलिस

थाना बेवाना की महिला उप निरीक्षक सुधा यादव व महिला कांस्टेबल अमिता शुक्ला ने रसूलपुर दियरा में स्थित हाजी सुलेमान इंटर कॉलेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से संवाद कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा और बालिकाओं के अधिकारों पर भी चर्चा हुई।

शाहपुर परासी में टीरोमियो टीम की चौपाल

थाना अहिरौली की एंटी रोमियो टीम ने ग्राम शाहपुर परासी में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं के साथ चौपाल लगाई। पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading