विश्व कप विजेता दीप्ति का 10KM होगा रोड शो

दीप्ति शर्मा वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार आगरा पहुंचेंगी

नगर निगम ने कॉलोनी के बोर्ड को बदलकर ‘क्रिकेटर, विश्वकप विजेता, अर्जुन अवार्डी दीप्ति डीएसपी मार्ग’ लिखा

आगरा में उनके स्वागत के लिए शहर भर में होर्डिंग और तैयारियां पूरी

आगरा। विश्व कप विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा दो दिन बाद आगरा पहुंचेंगी। नगर निगम ने स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं और कॉलोनी बोर्ड को बदलकर अब उसे “क्रिकेटर, विश्वकप विजेता, अर्जुन अवार्डी दीप्ति डीएसपी मार्ग” कर दिया गया है।

दीप्ति के आगमन पर शहर में होर्डिंग लगाए गए हैं। उनके लिए 10 किलोमीटर का रोड शो तय किया गया है, जो भावना क्लार्क से शुरू होकर अकादमी तक जाएगा। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण रोड शो रूट में बदलाव किया गया है।

परिवार ने बताया कि आगमन के बाद दीप्ति मथुरा और वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दीप्ति आगरा में करीब दो हफ्ते घर पर रहेंगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *