केजरीवाल की लापरवाही से प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकी यमुना : सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार द्वारा यमुना नदी को साफ कराने में दिखाई गई लापरवाही के चलते यमुना नदी प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकी और छठ के मौके पर व्रतधारी प्रदूषित जल में अर्घ्य देने को विवश हैं।

सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बयानवीर और झूठा नेता बताते हुये कहा कि वास्तव में प्रदेश सरकार के जिन कार्यों को जनता पसंद करती है, उन पर सवाल उठाते हैं, ताकि सूबे की जनता उन्हें नोटिस करे।

उन्होने कहा कि झूठे आरोप लगाने के लिए आप के मुखिया केजरीवाल ने माफ़ी तक माँगी है। देश की जनता इसे देखा है। जनता यह भी देख रही है कि दिल्ली में छठ पूजा कर रही महिलाएं यमुना के दूषित जल में नहाने को मजबूर हो रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार द्वारा यमुना नदी को साफ कराने में दिखाई गई लापरवाही के चलते यमुना नदी प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकी। और महिलाओं को पूजा करने के लिए नदी का एक साफ़ घाट भी नसीब नहीं हुआ है। ऐसी पार्टी के बयानवीर नेता संजय सिंह लखनऊ में प्रेस कान्फेंस कर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आप पार्टी के ऐसे बयानवीर झूठे नेताओं को सूबे की जनता जल्दी ही सबक सिखाएंगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *