योगी ने ली रविकिशन की चुटकी- बोले- “घर के पास जगह नहीं छोड़ी

  • कल्याण मंडपम से गरीबों को मिलेगी राहत, महंगे बुकिंग हॉल की नहीं जरूरत
  • गोरखपुर में 7 मंडपम बन रहे, 5 का निर्माण जारी
  • सेफ सिटी लक्ष्य पर सीएम का फोकस, बेटियों-व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सूरजकुंड में ‘कल्याण मंडपम’ का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर मौजूद सांसद रविकिशन की ओर मुस्कुराते हुए इशारा करते हुए योगी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “रविकिशन जी के पास पैसा है, वे 12-15 लाख खर्च कर सकते हैं, लेकिन गरीब कहां से करेगा?” सीएम ने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ‘कल्याण मंडपम’ की व्यवस्था दी है, जिससे जरूरतमंदों को कम खर्च में सामूहिक विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाएं मिल सकें।

हर वर्ग के लिए सुविधाएं, अब 11 हजार में मिलेगा मंडपम
योगी ने कहा, “हमारी सरकार हर वर्ग की कमाई के अनुसार सुविधाएं आसान बना रही है।” उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए सरकार एक लाख रुपये देती है, और अब मात्र 11 से 25 हजार रुपए में मांगलिक आयोजनों के लिए शानदार मंडपम उपलब्ध है।

गोरखपुर बना प्रदेश का पहला ‘कल्याण मंडपम मॉडल’ शहर
सीएम ने जानकारी दी कि गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला निगम है जिसने इस तरह की पहल की है। अब तक 7 मंडपम स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से दो का उद्घाटन हो चुका है और 5 का निर्माण जारी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी निधि का पूरा पैसा इसी योजना में खर्च किया है।

सुरक्षा पर सख्त संदेश, बेटियों और व्यापारियों के लिए सेफ सिटी लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी में बदलना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस होना चाहिए। जो भी बेटियों या व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसे पता होना चाहिए कि उसके साथ क्या होगा।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading