अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

  • कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने युवक को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा
  • दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार
  • इल्तिफातगंज रोड पर गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी

अंबेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने शनिवार की रात एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।गश्त कर रही पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार के साथ इल्तिफातगंज रोड की ओर से बाइक से आ रहे हैं। इस पर उपनिरीक्षक इसखान खान, कांस्टेबल जयप्रकाश और रामू यादव ने गौसपुर पंचायत भवन के पास घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग निकला।पकड़े गए युवक की पहचान अकबरपुर के लालापुर मदाराबाद निवासी नवनीत वर्मा के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक फैक्ट्री मेड पिस्टल (32 बोर) और दो जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में नवनीत ने बताया कि यह पिस्टल इब्राहिमपुर के बलरामपुर निवासी संदीप वर्मा का है, जिसने उसे दिया था।पुलिस ने आरोपी नवनीत को गिरफ्तार कर पिस्टल को सील किया और थाने लाकर आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading