मऊरानीपुर में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

  • मऊरानीपुर क्षेत्र में मारपीट का मामला
  • इलाज के दौरान युवक की मौत
  • दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

झांसी। थाना मऊरानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सितौरा के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में राम किशुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मऊरानीपुर भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राम किशुन की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाई। प्रारंभिक शिकायत के आधार पर थाना मऊरानीपुर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसे मृत्युपरांत संबंधित धाराओं में संशोधित कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading