राजेसुल्तानपुर (अम्बेडकरनगर)। एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 22 और 23 अगस्त को प्रस्तावित दो दिवसीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई है। अब यह कार्यक्रम 26 और 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम नहीं हो सकेगा।
कार्यक्रम के आयोजक और भारत सरकार के स्थायी अधिवक्ता डॉ. पवन कुमार तिवारी ने संशोधित तिथि की जानकारी दी।
जारी रहेगा प्रतिभागियों का पंजीकरण
कार्यक्रम की तारीख बदलने से प्रतिभागियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, यूथ पार्लियामेंट में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी।
सोसाइटी के अम्बेडकरनगर अध्यक्ष डॉ. उदयराज मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित नई तिथि पर लल्लन जी ब्रह्मचारी पीजी कॉलेज, राजेसुल्तानपुर में ही आयोजित किया जाएगा।
अब तक पंजीकरण नहीं कराया तो ऑनलाइन आवेदन का मौका
आयोजकों ने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। तारीख बढ़ने से ऐसे प्रतिभागियों को भी कार्यक्रम की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।









