उपचुनाव तक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी
जिलाधिकारी ईशा प्रिया के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अध्यक्ष पद के उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक एसडीएम टांडा संजीव कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष की शक्तियों, कृत्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस दौरान नगर पंचायत के प्रशासनिक और विकास कार्य प्रशासक की देखरेख में संचालित होंगे।
पहले भी शिकायतों और जांच का दौर
ओमकार गुप्ता के कार्यकाल को लेकर पूर्व में भी शिकायतें और जांच हुई थीं। नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न मामलों की शिकायतें शासन स्तर तक पहुंची थीं।
वर्ष 2025 में सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को काम से विरत रहने का निर्देश देने और हड़ताल अवधि का पूरा वेतन दिलाने के लिए अधिशासी अधिकारी पर दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे।
इसके अलावा होली और रमजान के दौरान कर्मचारियों के वेतन भुगतान की पत्रावली पर अनुमोदन नहीं देने, अधिशासी अधिकारी को बंधक बनाने के प्रयास और टेंडर प्रक्रिया में नियमों से छूट देने से जुड़े मामले भी सामने आए थे।









