डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन की फरलो-13वीं बार जेल से बाहर आया

  • 2017 से सजा काट रहा राम रहीम डेरे के स्थापना दिवस में होगा शामिल, हनीप्रीत ने जेल से लाकर किया स्वागत

  • 13वीं बार बाहर आया डेरा प्रमुख, 21 दिन की फरलो के दौरान रहेगा सिरसा डेरा में

  • 325 दिन बाहर रह चुका है राम रहीम, इस बार 21 दिन की छुट्टी मिली

रोहतक। हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। रेप और हत्या के मामलों में दोषी राम रहीम को इस बार 21 दिन की फरलो दी गई है। वह बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा पहुंचा।

सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम इस बार 29 अप्रैल को होने वाले डेरा सच्चा सौदा के 77वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाहर आया है। उसे लेने के लिए उसकी करीबी शिष्या हनीप्रीत खुद रोहतक जेल पहुंची थी। डेरा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने बताया कि फरलो पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत दी गई है।

सिरसा पहुंचते ही राम रहीम ने वीडियो जारी कर कहा, “फिर से श्रद्धालुओं की सेवा में हाजिर हूं। सभी अनुयायी अपने घरों में ही रहें और डेरे के जिम्मेदारों की बात मानें।”

राम रहीम अब तक 13 बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। इससे पहले वह जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था और तब सिरसा व उत्तर प्रदेश के बरनावा में समय बिताया था। इन सभी मौकों को मिलाकर राम रहीम कुल 325 दिन जेल से बाहर रहा है।

राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 20 साल कैद हुई थी। इसके अलावा उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामलों में भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, एक मामले में हाईकोर्ट ने उसे बाद में बरी कर दिया।

फरलो क्या है?
फरलो कैदी का कानूनी अधिकार होता है, जिसमें किसी विशेष परिस्थिति की आवश्यकता नहीं होती। यह एक निश्चित अवधि के लिए दी जाती है। जबकि पैरोल विशेष स्थितियों जैसे पारिवारिक आपदा या बीमारी में दी जाती है। फरलो के दौरान कैदी बिना पुलिस निगरानी के बाहर रह सकता है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading