साधन सहकारी समितियों पर अभी नहीं शुरू हो सकी धान खरीद

अम्बेडकरनगर। विकास खंड बसखारी में स्थापित किए गए क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह बाद भी धान की उपज के खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी है। साधन सहकारी समितियों पर फास्फेटिक उर्वरक न होने के चलते किसानों के आगे की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। हालांकि सचिव के हड़ताल पर होने के चलते क्रय केंद्रों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। फसल की खरीद शुरू न होने तथा उर्वरक की अनुपलब्धता के चलते किसानों को दोहरा मार झेलना पड़ रहा है।किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से मौजूदा सरकार धान की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर क्रय केंद्र स्थापित कर एक नवंबर से किसानों की धान की फसल को क्रय करने का निर्देश दिया था।

विकास खंड बसखारी क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति बरही मोहनपुर, सिंहपुर, तरौली मुबारकपुर, शिकारपुर, तिलकारपुर तुरसमपुर, दौलतपुर हाजल पट्टी तथा खाद विभाग से किछौछा व बसहिया को क्रय केंद्र बनाया गया है। अभी तक क्रय केंद्रों पर खरीदारी नहीं शुरू हो सकी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *