जनता इंटर कॉलेज महरूआ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया यात्रा का शुभारंभ

महरूआ (अंबेडकरनगर)। जनता इंटर कॉलेज महरूआ गोला में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में विद्यालय के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर गुगुर चौराहा होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान महरूआ थाने के महिला और पुरुष कांस्टेबलों के साथ सब इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। विद्यालय के शिक्षकों ने भी यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया।

इस दौरान महाबल सिंह, राज कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, राम नवल, रमेश चंद, शिव कुमार, अमित यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, अखिलेश चंद, अनुराग दुबे, पंकज सिंह, राम पलट, विजय पांडेय, महेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, रीमा गुप्ता, रेनु यादव, उपमा तिवारी, नीतू यादव, राघवेंद्र सिंह, लखन दुबे, राम तीर्थ और सचिन यादव समेत विद्यालय के शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button