‘कर्नाटक में भरोसा टूटा’- पर क्या खुद भी थे दोषी

  • CCTV ने खोली असलियत की परत, बहस कैसे बनी हिंसा?
  • DRDO स्टिकर बना विवाद की वजह? जानें पूरा घटनाक्रम
  • डिलीवरी बॉय या हमलावर? वीडियो ने बदल दी तस्वीर

बेंगलुरु। राजधानी बेंगलुरु में रोड रेज को लेकर वायुसेना अधिकारी और एक युवक के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब सामने आए ताजा CCTV फुटेज ने पूरे घटनाक्रम को एक नया मोड़ दे दिया है। इस वीडियो में विंग कमांडर शिलादित्य बोस खुद हाथापाई की शुरुआत करते और युवक को लात मारते नजर आ रहे हैं। फुटेज में देखा गया कि DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता की एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक से कहासुनी हुई। मामला बढ़ा और देखते ही देखते झगड़ा सड़क पर मारपीट में बदल गया। वीडियो में मधुमिता को भी युवक से बहस करते देखा जा सकता है।

पहले वीडियो में बोस ने खुद को बताया था पीड़ित

इससे पहले सोमवार को शिलादित्य बोस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उन पर और उनकी पत्नी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। वीडियो में बोस के चेहरे पर खून दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा था कि युवक ने उनकी कार पर DRDO का स्टिकर देखकर गाली-गलौज शुरू की और फिर हमला किया। बोस ने आरोप लगाया कि हमलावर ने उनकी पत्नी को भी अपशब्द कहे और उन्होंने इसका विरोध किया। जब वह कार से बाहर निकले तो हमलावर ने उनके माथे पर चाबी से वार किया और पत्थर उठाकर हमला किया।

दूसरा वीडियो: बोस बोले – “कर्नाटक की हालत चिंताजनक”

एक अन्य वीडियो में बोस ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे खुद बदला लेंगे। उन्होंने कहा, “हमारी गाड़ी के डैश कैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। अगर देश की सेना के साथ ऐसा हो सकता है तो आम नागरिक कितना असुरक्षित होगा?”

पुलिस का बयान – रोड रेज का मामला, दोनों पक्ष दोषी

बेंगलुरु ईस्ट DCP देवराज डी ने बताया कि यह मामला नॉर्थ या साउथ इंडिया से नहीं जुड़ा, बल्कि रोड रेज का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज की है और आरोपी युवक को अरेस्ट किया गया है। मधुमिता बोस की शिकायत पर युवक विकास कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अब विंग कमांडर बोस के खिलाफ भी अटेम्प्ट टू मर्डर और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

चश्मदीद बोले – अफसर ने भी युवक को बुरी तरह पीटा

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, युवक एक फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता है। घटना के वक्त वह डिलीवरी पर था। लोगों ने बताया कि अफसर को जब खून बहता दिखा तो वे युवक पर टूट पड़े और उसे 20-30 घूंसे मारे। लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन वह रुक नहीं रहे थे।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading