
कानपुर रोड ब्रांच में 26वां अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन
52 देशों के न्यायाधीश, पूर्व उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कानूनविद शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया
कानपुर रोड। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 26वां अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन शुरू हुआ। 52 देशों के मुख्य न्यायाधीश, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष और कानूनविद इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद की कमी दुनिया की बड़ी समस्या है और यह सम्मेलन इसके लिए महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने साइबर सुरक्षा, जलवायु संरक्षण और वैश्विक आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
योगी आदित्यनाथ ने चेताया कि दूसरों के संकट को नजरअंदाज करना भविष्य में खुद के लिए खतरा बन सकता है। डेटा चोरी और साइबर अपराध के खिलाफ सभी देशों को मिलकर कदम उठाने की बात भी उन्होंने कही।








