शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 26,130 पर फिसला

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 21 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 85,450 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 60 अंक की गिरावट के साथ 26,130 पर पहुंच गया।

मुख्य बिंदु

  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट
  • निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 शेयर नीचे
  • NSE के सभी सेक्टर लाल निशान में; मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा टूटे
  • एशियाई बाजारों में 4% तक की गिरावट, अमेरिकी बाजार भी कमजोर

विदेशी बनाम घरेलू निवेशक

  • 20 नवंबर को FIIs ने ₹283.65 करोड़ के शेयर खरीदे, DIIs ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे
  • नवंबर में अब तक FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ खरीदे

कल बाजार में रही तेजी

गुरुवार, 20 नवंबर को सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर बंद हुआ, निफ्टी में 140 अंक का उछाल देखा गया।

  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी
  • बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस 2% से ज्यादा बढ़े
  • एशियन पेंट्स और HCL टेक में गिरावट
  • निफ्टी के 50 में से 34 शेयर बढ़कर बंद, ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG में तेजी
  • IT सेक्टर आज फ्लैट, मीडिया, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी में गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button