ऑक्सीजन पाइप से फेफड़ों में छेद- 3 साल के मासूम की मौत

  • 3 वर्षीय मासूम जियान की इलाज के दौरान मौत
  • खेलते समय लगी चोट के बाद बिगड़ी थी तबीयत
  • निजी अस्पताल में शुक्रवार को कराया गया था भर्ती

लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही से एक तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन सपोर्ट देने के दौरान इस्तेमाल की गई पाइप से बच्चे के फेफड़ों में छेद हो गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार मौत हो गई।

मृत बच्चे की पहचान जियान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब पांच दिन पहले खेलते समय जियान को हल्की चोट लगी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर शुक्रवार को उसे ठाकुरगंज के खोया मंडी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इंजेक्शन के लिए वसूले 46 हजार रुपये
बच्चे के चाचा शादाब ने बताया कि अस्पताल में डॉ. विनीत इलाज कर रहे थे। शुरुआत में जियान की स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया, लेकिन फिर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने 50 हजार रुपये के एक विशेष इंजेक्शन की आवश्यकता बताई। काफी मिन्नतों के बाद इंजेक्शन की कीमत 4 हजार रुपये कम कराई गई और 46 हजार रुपये में इंजेक्शन लगाया गया।

ऑक्सीजन सपोर्ट के दौरान बिगड़ी हालत
परिजनों का कहना है कि जब बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया तो मुंह में डाली गई पाइप के कारण उसके फेफड़े डैमेज हो गए। कुछ ही देर में उसकी आंखें पलटने लगीं और हालत बेहद गंभीर हो गई। देर रात तक ICU में रखने के बाद सोमवार सुबह डॉक्टरों ने बच्चे की मौत की पुष्टि की।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading