बेंगलुरु पत्थर खदान हादसे में 8 मजदूरों की मौत

40 फीट ऊंचाई से चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, मृतकों में सभी बिहार के मजदूर; अवैध खनन के आरोप भी फिर उठे

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। साउथ तालुक क्षेत्र स्थित कावेरी क्रशर कंपनी की खदान में खनन कार्य के दौरान 40 फीट ऊंचाई से चट्टान का विशाल हिस्सा मजदूरों पर गिर गया। हादसे में बिहार के रहने वाले आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी एवं एक्सकेवेटर चालक परशुराम ने बताया कि जैसे ही उन्होंने काम शुरू करने के लिए मशीन चालू की, उसी समय पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उन्होंने बताया कि हादसा इतना तेजी से हुआ कि मजदूरों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। मलबे में दबे चार लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य की तलाश और राहत कार्य जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button