
अम्बेडकरनगर (टांडा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत, मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। ब्लॉक टांडा स्थित डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज, अवसानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी श्रीमती मीनू बोहरा के दिशा-निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकृष्ण पांडे ने किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कबड्डी और साइकिल स्लो रेस में छात्राओं ने दिखाया दम
खेल दिवस के उपलक्ष्य में दो प्रमुख प्रतियोगिताएं कराई गईं — कबड्डी (बालिका वर्ग) और साइकिल स्लो रेस (बालिका वर्ग)।
कबड्डी (बालिका वर्ग):
विजेता टीम: डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राएं
उपविजेता टीम: एनवा की छात्राएं
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं की फुर्ती, रणनीति और टीम भावना की सराहना की गई।
साइकिल स्लो रेस (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान: मधु वर्मा
द्वितीय स्थान: आयुषी पटेल
तृतीय स्थान: साक्षी
प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।
सम्मान समारोह में वितरित हुए प्रमाण पत्र और मेडल
प्रतियोगिता उपरांत विजेता एवं उपविजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल और सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधक को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन स्वरूप प्रोत्साहित भी किया गया।
खेलों के साथ युवाओं को दिलाई गई नशा मुक्त भारत की शपथ
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। जिला युवा अधिकारी के निर्देश पर युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया गया।








