कटेहरी मंडल में कार्यसमिति व संयोजक बैठक- संगठन की मजबूती पर जोर

  • आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, जवाबदेही होगी सुनिश्चित
  • कार्यकर्ताओं ने लिया जनता तक पहुंचने का संकल्प
  • सामूहिक प्रयास से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अंबेडकरनगर। कटेहरी मंडल में शनिवार को मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और मंडल टीम के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने की।

संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने माना कि भाजपा का मजबूत ढांचा ही भविष्य की सफलताओं का आधार है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाई जाए और शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित संवाद हो, तो संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।

वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिल देव तिवारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, और उसकी ताकत को बढ़ाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले कार्यक्रमों को गंभीरता से लें और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें।

Back to top button