जेल में तीन दिन से बंद श्रद्धा दुबे से मिलने नहीं पहुंचा कोई करीबी

पिता-परिजनों की सूची सौंपी- शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने रविवार को जेल प्रशासन को दी मुलाकातियों की लिस्ट

लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश जेल में बंद हैं। जेल में तीन दिन बीतने के बाद भी श्रद्धा से मिलने कोई करीबी नहीं पहुंचा। रविवार को उसने जेल प्रशासन को मुलाकातियों की सूची सौंप दी। इसमें पिता और अन्य परिजनों के नाम शामिल हैं। अब सूची के सत्यापन के बाद ही मुलाकात की अनुमति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पिता और परिजनों के नाम सूची में शामिल

जेल प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धा दुबे ने रविवार को उन लोगों की सूची दी, जिनसे वह जेल में मुलाकात करना चाहती है। सूची में उसके पिता और अन्य परिजनों के नाम हैं। सूची को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद नियमानुसार मुलाकात की अनुमति दी जा सकेगी।

तीन दिन तक इंतजार करती रही श्रद्धा

जानकारी के मुताबिक, सूची सौंपने से पहले श्रद्धा ने तीन दिन तक अपने करीबियों के आने का इंतजार किया। हालांकि, इस दौरान उससे मिलने कोई नहीं पहुंचा। बताया गया है कि उसके साथ घूमने और क्लबों में समय बिताने वाले परिचित भी उससे मिलने नहीं आए। रविवार को अवकाश होने के कारण जेल में मुलाकात की प्रक्रिया भी बंद थी।

फरार कराने में मदद के आरोप में तीन अन्य की पहचान

इस मामले की पुलिस जांच में श्रद्धा दुबे को फरार कराने में मदद करने के आरोप में तीन अन्य लोगों की पहचान किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button