टाइगर श्रॉफ की कार पर हमले में नया खुलासा

पुलिस सूत्रों का दावा- आमिर खान थे असली निशाना

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की जांच में एक नया खुलासा सामने आया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों का दावा है कि 20 सितंबर को हरियाणा से मुंबई आए शूटरों का असली निशाना अभिनेता आमिर खान थे। रिपोर्ट के अनुसार, शूटरों ने आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की थी, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था और शूटिंग में व्यस्तता के चलते उन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था।

टाइगर श्रॉफ को बनाया गया निशाना

रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आमिर खान तक पहुंचने में मुश्किल आने के बाद शूटरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया। बताया गया है कि टाइगर अक्सर जुहू के एक पार्क में फुटबॉल खेलने आते थे। पुलिस इस मामले में हमले की परिस्थितियों और कथित साजिश की कड़ियों की जांच कर रही है।

जुलाई में आमिर खान को मिली थी धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में लॉरेंस गैंग से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को धमकी दी गई थी। कथित धमकी में आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को सनातन धर्म के खिलाफ बताते हुए उन्हें सबक सिखाने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button