अयोध्या में रिटायर्ड टीचर की बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

  • लोन कॉल से हुई पहचान, वसूली का दबाव होने की आशंका
  • युवती दिल्ली से पोस्टग्रेजुएशन कर चुकी थी, कोरोना में नौकरी गई थी
  • भाई पीएचडी कर रहा है, घर से पल्सर बाइक भी गायब

अयोध्या। शहर में सोमवार को दर्दनाक घटना सामने आई। रिटायर्ड शिक्षक की 25 वर्षीय बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना लखनऊ-अयोध्या रूट पर सोहावल स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर हुई। पुलिस को मौके से एक iPhone और सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में लिखा- “मुझे माफ करना”

शव के पास मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा- “मैं बार-बार गलती कर रही थी। न अच्छी बेटी बन पाई, न बहन। मुझे माफ करना।” पुलिस जांच में युवती की पहचान सौम्या शुक्ला के रूप में हुई।

लोन कॉल से हुई पहचान

सोहावल स्टेशन मास्टर ने ट्रेन ड्राइवर से सूचना मिलने पर पुलिस को खबर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव के पास रखे iPhone पर कॉल आ रही थी। यह कॉल एक लोन कंपनी की थी। सूत्रों के मुताबिक, सौम्या ने किसी निजी कंपनी से लोन ले रखा था और वसूली के लिए लगातार कॉल आ रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जांच जारी

मामले की जानकारी देते हुए SI बृजेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि घटना के सभी एंगल से जांच की जा रही है। युवती नीली जींस और रेड-ब्लैक टीशर्ट पहने थी। शव रेलवे ट्रैक से 3-4 फीट दूर पड़ा मिला।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading