राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने पलटवार करते हुए राहुल के आरोपों को फर्जी और भ्रामक बताया।

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया, जो अक्सर संसद सत्र के दौरान विदेश चले जाते हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल इन विदेशी प्रेरणाओं के आधार पर लोगों का समय बर्बाद कर रहे हैं

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा कई चुनाव हार चुकी है, लेकिन कभी रोना-धोना या चुनाव आयोग पर आरोप नहीं लगाए। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कल चुनाव होने हैं, और राहुल मुद्दा भटकाने के लिए “एटम बम” जैसी बातें कर रहे हैं, जो कभी फटती नहीं हैं।

रिजिजू ने हरियाणा और बिहार चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि SIR यानी वोटर शुद्धिकरण से लोग खुश हैं, लेकिन राहुल इसके खिलाफ रो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वोटिंग के समय सभी पार्टियों के पोलिंग एजेंट और बाहर के ऑब्जर्वर्स मौजूद रहते हैं, और यदि कोई गड़बड़ी होती है तो कोर्ट में पिटीशन दी जा सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और इसकी व्यवस्था पर विदेश जाकर भी गाली देते हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा चुनाव परिणामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय सरकार ही जज नियुक्त करती थी, लेकिन भाजपा ने कभी लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button