जानकीपुरम में महिला ने रिश्ते के देवर पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे की एक महिला ने अपने पति के बुआ के लड़के अजीत कुमार गौतम के खिलाफ ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनका नहाने का वीडियो बनाया और ज्वैलरी लेकर धमकी दी।

पीड़ित महिला ने बताया कि अजीत कुमार ने वीडियो और फोटो उनके पति के मोबाइल पर भेजकर विवाद पैदा किया। इसके बाद उसने शादी की ज्वैलरी की मांग की और करीब 15 लाख रुपए मूल्य की ज्वैलरी ले ली।

महिला का आरोप है कि ज्वैलरी वापस मांगने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फांसी लगाने तक की बात कही। आरोपी ने तीन दिन में ज्वैलरी लौटाने का लिखित समझौता किया, जिसके बदले उसने मोटरसाइकिल देने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया।

गुडंबा थाना के इंस्पेक्टर प्रभतेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button