अजित पवार के प्लेन क्रैश में कैप्टन सुमित कपूर समेत 5 की मौत

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव की भी जान चली गई।

62 साल के सीनियर पायलट सुमित कपूर के पास करीब 20,000 घंटे का उड़ान अनुभव था। हादसे वाले दिन उन्हें अचानक ऑर्डर मिला कि उन्हें मुंबई से बारामती तक अजित पवार को चुनावी रैली के लिए ले जाना है। NDTV के अनुसार, हादसे के बाद उनके शव की पहचान उनके ब्रैसलेट से हुई।

सुमित कपूर ने स्प्रिंगडेल्स और एयरफोर्स बाल भारती से पढ़ाई की और इसके बाद कनाडा में एडवांस फ्लाइट ट्रेनिंग ली। 1990 के दशक में वे सहारा एयरलाइंस से जुड़े और बाद में जेट एयरवेज में भी सेवाएं दीं। उन्हें बोइंग 737 का एग्जामिनर नियुक्त किया गया और वे दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए जिम्मेदार थे। पिछले पांच सालों से वे VSR एविएशन के साथ काम कर रहे थे।

28 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे सुमित कपूर ने लियरजेट 45 प्लेन से उड़ान भरी। करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था।

सुमित कपूर की मौत से एविएशन जगत और उनके परिवार में शोक का माहौल है।। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव की भी जान चली गई।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *