IITian बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी प्रतीका संग पहुंचे घर

झज्जर/हरियाणा: अभय सिंह उर्फ IITian बाबा, जो प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में आए थे, ने शादी कर ली है। उन्होंने सोमवार को खुद इस बात का खुलासा किया। उनकी पत्नी का नाम प्रतीका है।

शिवरात्रि पर की थी शादी
अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) को अघंजर मंदिर में विवाह किया था। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की।

परिवार ने किया स्वागत
हरियाणा के झज्जर पहुंचने पर अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे, जहां उनकी मां शीला देवी ने तिलक, आरती और मिठाई खिलाकर बहू का स्वागत किया और गृह प्रवेश कराया।

सादगी से जी रहे हैं जीवन
अभय सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी फिलहाल सादगी भरा जीवन जी रहे हैं और हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं।

पत्नी भी हैं इंजीनियर
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रतीका कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। अभय ने यह भी कहा कि अध्यात्म की ओर रुझान होने से पहले वह अपने पिता के चैंबर में भी काम में हाथ बंटाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button