गोरखपुर में हाईप्रोफाइल कारोबारी के बेटे की मौत कैसे हुई?

सुसाइड या हादसा—पुलिस क्यों उलझी सवालों में

  • Gorakhpur में कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत
  • लाइसेंसी पिस्टल से मुंह में गोली लगने से मौत
  • फार्महाउस की तीसरी मंजिल पर मिला शव

 उत्तर प्रदेश के Gorakhpur से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के चर्चित कारोबारी परिवार से जुड़े 40 वर्षीय अम्बरीश श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अम्बरीश ने अपने फार्महाउस पर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार इस घटना को हादसा बता रहा है, जिससे मामला और उलझ गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अम्बरीश अपनी फॉर्च्यूनर कार से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने किसी से मोबाइल पर बातचीत की और फिर तीसरी मंजिल पर चले गए। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच गोली चलने की आवाज आई।

आवाज सुनकर वहां मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां अम्बरीश खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। गोली मुंह के जरिए सिर को पार कर गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय फार्महाउस पर करीब चार कर्मचारी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी सिटी निमिष पाटिल के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे अम्बरीश के छोटे भाई नितिन श्रीवास्तव ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और फार्महाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। फुटेज में अम्बरीश को अपने निजी वाहन से आते और ऊपर जाते देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button