‘सरके चुनर’ विवाद पर महिला आयोग पहुंचीं नोरा फतेही, मांगी माफी

‘सरके चुनर’ विवाद पर महिला आयोग पहुंचीं नोरा फतेही, मांगी माफी

मनोरंजन :  नोरा फ़तेही इन दिनों कन्नड़ फिल्म KD The Devil के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच गुरुवार को वह राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

महिला आयोग के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नोरा फतेही ने कहा कि उनका मकसद किसी भी व्यक्ति या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से समझना चाहिए था।

विवाद पर दी सफाई

नोरा ने कहा कि वह अनजाने में ऐसी स्थिति में फंस गईं जहां मामला विवादित हो गया। उन्होंने कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह दिल से माफी मांगती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि महिला आयोग के सदस्यों ने उनकी बात को संवेदनशीलता के साथ सुना और पूरी प्रक्रिया सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

नोरा फतेही ने यह भी कहा कि इस पूरे विवाद से उन्होंने एक बड़ी सीख ली है। अब वह समाज के लिए सकारात्मक काम करना चाहती हैं। इसी दिशा में उन्होंने कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला लिया है।

इससे पहले इसी मामले में Sanjay Dutt भी महिला आयोग के सामने पेश हुए थे। उन्होंने भी माफी मांगते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि ‘सरके चुनर’ गाने पर सोशल मीडिया पर अश्लीलता और महिलाओं की छवि को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button