लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही युवती से गैंगरेप

परिचित युवक समेत तीन आरोपियों पर केस

  • तीन दिनों तक तीन आरोपियों ने किया दुष्कर्म
  • पीड़िता को ट्रेन से दिल्ली भेजा गया
  • रेलवे हेल्पलाइन से परिवार ने मांगी मदद
  • दिल्ली में दर्ज हुआ मामला

Lucknow में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता जौनपुर से दिल्ली जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसके परिचित युवक ने उसे चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। आरोप है कि इसके बाद युवती को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ले जाकर तीन दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने युवती को अपने कमरे पर ले जाकर कॉफी में नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को उसके एक साथी ने भी युवती के साथ रेप किया। अगले दिन एक और युवक इस वारदात में शामिल हो गया और तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।

18 मई को वारदात के तीसरे दिन भी आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने चारबाग स्टेशन के लिए कैब बुक कर पीड़िता को सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली भेज दिया।

डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है, जो जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button