स्कूल जा रही छात्रा पर सुए से हमला

छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी

  • पटियाला में दिनदहाड़े छात्रा पर हमला
  • पीछे से आकर युवक ने किया वार
  • पूरी घटना CCTV में कैद
  • आरोपी पुलिस हिरासत में

पटियाला। पंजाब के पटियाला में स्कूल जा रही एक छात्रा पर दिनदहाड़े तेजधार सुए से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात बिशन नगर इलाके में हुई, जहां एक युवक पीछे से दौड़कर आया और छात्रा पर हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे बिशन नगर की गली नंबर-9 में हुई। छात्रा स्कूल जा रही थी और उसने बैग तथा चेहरे पर स्कार्फ लगाया हुआ था। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया और उस पर सुए से वार कर भाग निकला।

हमले के बाद घायल छात्रा दर्द से कराहते हुए गली में बैठ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा को हल्की चोट आई, क्योंकि उसने पैंट पहन रखी थी, जिससे गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button