अंबेडकरनगर में भूमि विवाद में मारपीट, चार पर केस

सीमांकन पिलर उखाड़ने का आरोप

  • विरोध करने पर दो लोगों से मारपीट
  • वायरल वीडियो की भी होगी जांच
  • चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
  • पुलिस ने शुरू की जांच
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर बाजार में भूमि सीमांकन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि राजस्व विभाग की ओर से लगाए गए सीमांकन पिलर उखाड़ दिए गए। विरोध करने पर दो लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्व टीम ने कराया था सीमांकन
हंसवर निवासी पंकज साहू ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता के नाम हंसवर बाजार में करीब एक बिस्वा भूमि की रजिस्ट्री हुई थी। नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कर सीमांकन के लिए पिलर लगाए गए थे।
पिलर उखाड़ने का आरोप, विरोध पर हुआ हमला
पीड़ित के अनुसार, 25 जुलाई को महेंद्र, यशोदा, चंदा और आलोक ने सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर उखाड़ दिए। आरोप है कि अगले दिन जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा तो चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद गुड्डू के साथ भी मारपीट की गई।
गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप
पंकज साहू का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे दलित उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। घटना के बाद उन्होंने हंसवर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button