PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का X को नोटिस

आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश

  • अकाउंट होल्डर्स की पूरी जानकारी मांगी
  • लॉगिन-लॉगआउट डिटेल सुरक्षित रखने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को प्लेटफॉर्म को पत्र भेजा। पुलिस ने संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने की मांग की है।

अकाउंट होल्डर्स की जानकारी मांगी

दिल्ली पुलिस ने X से उन अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी मांगी है, जिनसे कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई। इसमें अकाउंट होल्डर्स के नाम, पते, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ लॉगिन और लॉगआउट की तारीख और समय का विवरण भी शामिल है।

जांच के लिए डेटा सुरक्षित रखने के निर्देश

पुलिस ने प्लेटफॉर्म से कहा है कि संबंधित पोस्ट, वीडियो और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जांच में सहयोग के लिए आवश्यक अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

पहले Meta को भी भेजा गया था नोटिस

इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार ने Meta को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक वीडियो को फेसबुक पर सीमित करने के लिए नोटिस जारी किया था। बाद में Meta ने उस कंटेंट को दोबारा बहाल कर दिया। इससे पहले 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने X, इंस्टाग्राम और फेसबुक को भी पीएम मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक और अभद्र पोस्ट हटाने के लिए नोटिस भेजा था। यह मामला 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button