श्रावस्ती हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही चंदन का अंतिम संस्कार

अहिरौली एकडल्ला गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, तमसा नदी के जगरदेव घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के अहिरौली एकडल्ला गांव निवासी सिपाही चंदन का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर देर रात पैतृक गांव पहुंचा। बुधवार को बांदीपुर स्थित तमसा नदी के किनारे जगरदेव बाबा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

सिपाही चंदन श्रावस्ती जिले में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को ड्यूटी के दौरान उनका सड़क हादसा हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां परिवार और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए।

इकलौते बेटे के निधन से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

चंदन अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता राम आसरे का पहले ही निधन हो चुका था। चंदन अपने पीछे मां, पत्नी और तीन साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। लोगों ने नम आंखों से सिपाही चंदन को अंतिम विदाई दी।

घाट पर पहुंचे जनप्रतिनिधि, परिवार को मदद का भरोसा

बांदीपुर तमसा नदी के जगरदेव घाट पर अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुभाष राय और जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव भी पहुंचे। पूर्व विधायक ने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

इसके अलावा गांव प्रधान पूनम देवी के पति श्रवण कुमार और चकिया के प्रधान प्रतिनिधि राकेश चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button